जीवन में स्पार्क रहे तो फिर क्यों कुछ डार्क रहे: गिरीश पंकज

– रेडियो स्पार्क के शुभारंभ पर वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार गिरीश पंकज ने सुनाई कविता

– कवि मीर अली मीर ने भी गुदगुदाया

– डायरेक्टर वर्षा ने कहा, यह छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए एक मंच
रायपुर।  जीवन में स्पार्क रहे, तो फिर क्यों कुछ डार्क रहे,कुछ ऐसा काम करें हम जग में, सदियों तक उसकी मार्क रहे। इन्हीं पंक्तियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज ने अपनी कविता पढ़ी। वे रायपुर के वृंदावन हाल में रेडियो स्पार्क के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। रेडियो स्पार्क की डायरेक्टर वर्षा भिवगड़े ने बताया कि यह रेडियो छत्तीसगढ़ी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए खोला गया है। संयोजक शांता शर्मा ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए एक अच्छा मंच है जहाँ वे अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। यह डोंगरगढ़ का पहला रेडियो है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध कविता ‘नन्दा जाही का रे’ का पाठ किया। वरिष्ठ पत्रकार अंशुमन शर्मा ने कहा कि ऐसा कुछ काम करो कि लोग आपसे नौकरी मांगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा, नवाचार पर जोर दिया और युवाओं को संदेश दिया। प्रोफेसर डॉ शाहिद अली ने कहा कि काम ऐसा करो कि लोग आपको सिर्फ नाम से नहीं आपके काम और प्रतिभा से याद रखें। कवियत्री अन्नपूर्णा पवार ने नारी शक्ति पर कविता सुनाई। कार्यक्रम में मोर रायपुर फेम्  ‘अभिनंदन ग्रुप’ के दिव्यांग बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। वरिष्ठ पत्रकार  डॉ अवधेश मिश्रा, कैलाश जायसवाल, कमल शर्मा, आरएसएस से शिरीष अग्रवाल, समाजसेवी पवन अग्रवाल, डॉ टोपेश शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पंडवानी गायिका हेमलता पटेल, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर बनाने वाले ईश्वर साहू, धनेश साहू, संगीता शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave your vote

Share with your friends: